Guwahati Me Ghumne ki Sthaan : (Places to visit in Guwahati)
गुवाहाटी पूर्वोत्तर में घूमने के लिए एक बहुत ही सुंदर स्थान है। हिमालय पर्वत की श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ गुवाहाटी, बहुत ही शानदार और खूबसूरत स्थान है।
पूर्वोत्तर के घूमने के स्थान अपने आप में एक अलग ही संस्कृति और प्राकृतिक वातावरण के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
आज के इस लेख के अंदर हम आपको गुवाहाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे ।
गुवाहाटी में घूमने के प्रसिद्ध स्थान (Popular Places to visit in Guwahati)
गुवाहाटी के बारे में दिलचस्प तथ्य (Interesting Facts About Guwahati)
आज के लेख में गुवाहाटी के बारे में दिलचस्प तथ्यों की जानकारी प्रदान करते हैं
असम राज्य में गुवाहाटी स्थित है।
गुवाहाटी और शिलांग की दूरी 100 किलोमीटर है।
गुवाहाटी में असमिया भाषा बोली जाती है। जो यहां की आधिकारिक भाषा है।
गुवाहाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ( famous tourist places in guwahati)
गुवाहाटी बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करता है। आईए आज के इस लेख के अंदर हम गुवाहाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।
हाजो
यह एक प्राचीन तीर्थ स्थल हाजों है। गुवाहाटी से 36 किलोमीटर की दूरी पर, ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित यह स्थान है। यह मंदिर बौद्ध और हिंदू धर्म के अनुयायियों का प्रमुख तीर्थ स्थल है। ऐसी मान्यता है कि वह महात्मा बुद्ध ने इसी स्थान पर निर्वाण प्राप्त किया था।
कामाख्या मंदिर
प्राचीन काल से ही कामाख्या देवी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। कामाख्या देवी मंदिर तांत्रिक सिद्धि के लिए प्रमुख स्थान है। कामाख्या देवी मंदिर 51 शक्ति पीठ में प्रमुख शक्तिपीठ स्थल है। और यह शक्तिपीठ चमत्कारी शक्तिपीठ माना जाता है। इस मंदिर के अंदर एक कुंड बना हुआ है जिसे हमेशा फूलों से ढका हुआ रखा जाता है। यहां पर देश और दुनिया से लोग लाखों की संख्या में, इस शक्ति पीठ पर दर्शन करने के लिए आते हैं।
उमानंद मंदिर
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच मयूर दीप पर यह मंदिर है। जो भगवान शिव जी को समर्पित मंदिर है, यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। शिवरात्रि के समय यहां पर बहुत ही बड़े मेले का आयोजन किया जाता है। जहां पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इस मंदिर का निर्माण अहोम राजा गदाधर सिंह जी के समय किया गया था।
असम राज्य संग्रहालय
असम राज्य की संस्कृति, परंपरा और धार्मिक रीति रिवाज एक अलग ही और शानदार रहे हैं। इनको जानने के लिए इस संग्रहालय की सैर जरूर करनी चाहिए। इस संग्रहालय के अंदर संग्रहित वस्तुएं बहुत ही दुर्लभ है। असम राज्य संग्रहालय की स्थापना सन 1940 ईस्वी में की गई थी। असम राज्य संग्रहालय के अंदर शाही पोशाकों के साथ-साथ हथियार, मूर्तियां, पेंटिंग, पत्थर तांबे पर उकेरे गया शिलालेख तथा लकड़ी यानी काष्ठ कला की शानदार और दुर्लभ नमूने देखने को मिलते हैं।
गुवाहाटी तारामंडल
खगोलीय शिक्षा और अनुसंधान का केंद्र गुवाहाटी तारामंडल है। इसका निर्माण 1994 ईस्वी में हुआ था। रात के समय आकाश में होने वाली हलचल और तारामंडल की जानकारी और चमत्कार कि झलक प्रदान करने वाला स्थल है।
गुंबद के आकार की स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शनी प्रदर्शित की जाती है।
आकॉलैंड
आकॉलैंड एक जल मनोरंजन पार्क है। उत्तर पूर्व भारत का सबसे बड़ा और पहला जल मनोरंजन पार्क भी है। यह जल पार्क गुवाहाटी शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। गुवाहाटी शहर का प्रसिद्ध और शानदार पर्यटन स्थल है।
गुवाहाटी का चिड़ियाघर
गुवाहाटी चिड़ियाघर का निर्माण 1957 ईस्वी में किया गया था। गुवाहाटी चिड़ियाघर के अंदर 900 से अधिक प्रजातियों के पक्षी, जानवर और सरीसृपों का घर है। यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी जानवर देखने के लिए आना बहुत ही सुखद अनुभव होता है।
श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र
असम राज्य का बड़ा सांस्कृतिक संग्रहालय श्रीमंत शंकरदेव कालक्षेत्र हैं। गुवाहाटी के पंजाबाड़ी इलाके में यह संग्रहालय स्थित है। इस संग्रहालय के अंदर असम राज्य की संस्कृति और जीवन शैली को दिखाने के लिए बनवाया हुआ है। यह संग्रहालय राज्य की पारंपरिक, सांस्कृतिक वेशभूषा आदि को प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय के अंदर पुस्तकालय, बच्चों के लिए पार्क, विभिन्न सांस्कृतिक वस्तुएं तथा उन्हें संग्रह करने का स्थान आदि बहुत कुछ है।
गुवाहाटी के प्रसिद्ध व्यंजन
गुवाहाटी घूमने के लिए जितना ही खूबसूरत और प्रसिद्ध है, उतने ही इनके व्यंजन भी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। गुवाहाटी के अंदर आपको यहां की प्रसिद्ध डिश लक्षा बेसिकली मलेशियन स्वाइसी नूडल्स मिल जाएगा । दूसरा प्रसिद्ध व्यंजन झालमुरी है । झालमुरी एक चटपटा टाइप का व्यंजन होता है, जो यहां पर बहुत ही प्रसिद्ध है ।
पयाश हलवा भी मिलता है, जो बहुत ही मीठा होता है। मीठे के शौकिन पर्यटकों के लिए यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। यह हलवा चिपचिपा टाइप का होता है, इसे चावल से बनाया जाता है। इस हलवे को मीठा बनाने के लिए ताङ की चीनी का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ केसर, इलायची आदि मसाले भी डाले जाते हैं। नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए यहां का प्रसिद्ध व्यंजन खार हैं । गुवाहाटी का पारंपरिक व्यंजन मीठा असमिया बहुत ही प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजन होता है । गुवाहाटी घूमने के लिए आओ, तो यहां के लोकल प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद अवश्य लेना चाहिए ।
गुवाहाटी में रुकने की जगह
गुवाहाटी के अंदर रुकने के लिए बहुत ही शानदार व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। गुवाहाटी के अंदर आपको होटल, गेस्ट हाउस और रेंट के अंदर कमरे सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। इनके अंदर शानदार व्यवस्थाएं होती हैं, जहां आप रख सकते हैं।
गुवाहाटी में घूमने का उपयुक्त समय
गुवाहाटी की अगर आप यात्रा करना चाहते हैं, तो यहां पर आपको सितंबर और अक्टूबर का महीना शानदार रहता है। इस समय अगर हम गुवाहाटी आते हैं तो यहां के शानदार मौसम वातावरण और मंदिरों के आप दर्शन कर सकते हैं।
गुवाहाटी की यात्रा कैसे करें
रेल द्वारा
गुवाहाटी के अंदर रेलवे स्टेशन है और दूसरा इसका नजदीकी कामाख्या रेलवे स्टेशन है। जहां पर आप भारत के विभिन्न शहरों से रेल द्वारा यात्रा कर सकते हैं।
सडक द्वारा
गुवाहाटी देश के विभिन्न बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा है। जहां पर आप सार्वजनिक या नीजी वाहन द्वारा आ सकते हैं।
हवाई मार्ग
गुवाहाटी के अंदर हवाई अड्डा भी है, जो देश के विभिन्न बड़े शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जु
ड़ा हुआ है।
