मदुरई में घूमने के स्थान और जाने का उपयुक्त समय | Travel Details of Madurai Tour

 Govind Soni
0

 

मदुरई में घूमने के स्थान और जाने का उपयुक्त समय

Madurai Me Ghumne Ke Sthan: मदुरई तमिल नाडु राज्य का एक शहर है। यह एक दर्शनीय स्थल और प्राचीनतम शहर है। मदुरई की ऐतिहासिक इमारतें सांस्कृतिक धरोहर आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। 


आज के इस लेख के अंदर, हम आपको मदुरई के अंदर घूमने के स्थान के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। तथा यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में आपको जानकारी प्रदान की जाएगी।


मदुरई में घूमने के स्थान और जाने का उपयुक्त समय | Travel Details of  Madurai Tour
मदुरई में घूमने के स्थान | Travel Details of Madurai Tour 



मदुरई में भ्रमण करने के स्थान places to visit in madurai


मदुरई के दिलचस्प तथ्य Interesting facts about Madurai


मदुरै शहर तमिलनाडु राज्य की सांस्कृतिक राजधानी है। 

मदुरई को ‘थोंगा नगरम’ के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ है जो कभी सोता नहीं है।

मदुरई को लोटस सिटी के नाम से जाना जाता है। 

मदुरई तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का बहुत ही प्राचीन शहर है।


मदुरई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल famous tourist places in madurai


मीनाक्षी मंदिर

माता पार्वती को समर्पित मीनाक्षी मंदिर तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 1623 ई से लेकर 1655 ई के बीच किया गया है। मीनाक्षी मंदिर की वास्तुकला शैली बहुत ही अद्भुत एवं सुंदर हैं। मदुरै शहर का यह मीनाक्षी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और पर्यटकों की आस्था का केंद्र है। 


कूडल अल्ज़गर मंदिर

यह मंदिर मदुरै शहर के बीच में स्थित है, और भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला शैली बहुत ही सुंदर है। और अलग-अलग रंगों से इस मंदिर को सजाया हुआ है। 


गांधी संग्रहालय

भारतीय इतिहास से जुड़ी हुई ऐतिहासिक यादें इस मेमोरियल के अंदर संजो कर रखी गई है। यह महात्मा गांधी की याद में बनाया हुआ मेमोरियल संग्रहालय हैं। इस संग्रहालय के अंदर महात्मा गांधी के जीवन का चित्रण किया गया है। इस चित्रण को उकेरने के लिए 100 से ज्यादा कलाकृतियों को अलंकृत किया गया है। यह संग्रहालय संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत सुने हुए पीस म्यूजियम वर्ल्डवाइड के अंतर्गत आता है।


तिरुप्पुरकुंडम मुरुगन मंदिर

पहाड़ी इलाकों के अंदर घिरा हुआ यह मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। तिरुप्पुरकुंडम मुरुगन मंदिर को दक्षिणी भारत का हिमालय के मंदिर के रूप में जाना जाता है। क्योंकि यहां चारों ओर पहाड़ी ही पहाड़ी है। इस मंदिर के अंदर काफी ज्यादा शादियां भी की जाती है। इसीलिए यह विवाह करने वालों के लिए प्रसिद्ध मंदिर स्थल है। यह मंदिर धरती माता को समर्पित प्रमुख मंदिर है। 


समनार हिल्स

समानार हिल्स प्रमुख हिल स्टेशन है। यह मदुरई के पास एक छोटे से गांव कीलाकुइलकुडी में स्थित है। इस हिल्स का दूसरा नाम समनार मलाई भी है। इस हिल्स को तमिल जैन धर्म के साधुओं का घर भी कहा जाता है। इस हिल्स के अंदर काफी कलाकृतियां भी है, तथा कमल मंदिर भी देखने को मिलते हैं। 


मेघमलाई

यह एक पर्वत श्रृंखला है, जो थेनी जिले के पश्चिमी घाट पर स्थित है। मेघमलाई पर्वत श्रृंखला लहरदार रूप में है, इसकी ऊंचाई 1500 मीटर की है। खनिज जंगलों की स्थिति, यहां पर शांत वातावरण है। तथा यह स्थान पर विभिन्न प्रकार के वन्य जीव पाए जाते हैं। 


एंटरटेनमेंट पार्क अथिष्याम

मदुरई के पास स्थित यह पार्क काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह पार्क सत्तर एकड़ की भूमि के अंदर फैला हुआ है। और इस पार्क के अंदर शानदार बड़ा वाटर पार्क भी है। 40 स्पोर्ट्स और 20 वाटर राइड्स इस पार्क के अंदर स्थित है। एंटरटेनमेंट के लिए हर प्रकार की सुविधा इस पार्क के अंदर स्थित है। खाने पीने की व्यवस्था भी शानदार है। 


तिरूचुही

प्रसिद्ध संत श्री रमण महर्षि जी का जन्म स्थान गांव तिरूचुही है। इस गांव के अंदर रमण महर्षि का एक आश्रम भी स्थित है। तथा आश्रम में एक भगवान शिव का मंदिर भी है। बिल्कुल शांत वातावरण एवं हरियाली के बीच स्थित यह गांव बहुत ही सुंदर है। यहां पर पर्यटक काफी अच्छी संख्या में आते हैं। 


अलागर कोइल

यह स्थल एक मंदिर है भगवान विष्णु को समर्पित। अलगर की पहाड़ियों के बीच स्थित यह मंदिर भगवान विष्णु जी का है। और इसके अंदर विष्णु भगवान की अलग-अलग मुद्राओं की विभिन्न प्रतिमाएं स्थापित है। इस मंदिर के अंदर विभिन्न अनुष्ठान करने के लिए एक बड़ा सा हॉल और हवन कुंड भी है। 


थिरुमलाई नयकर महल

यह एक पैलेस है, जिसका निर्माण 1636 ई के अंदर राजा थिरुमलाई नायक द्वारा करवाया गया था। राजा के नाम पर ही इस महल का नाम भी थिरुमलाई नयकर महल है। यह महल एक राष्ट्रीय स्मारक भी है। दक्षिणी भारत के प्रमुख स्मारकों में यह प्रसिद्ध महल है।


मदुरई के प्रसिद्ध व्यंजन 

मदुरै शहर अपने दर्शनीय स्थलों के साथ-साथ अपने प्रसिद्ध और लजीज व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। मदुरै शहर के अंदर आपको इस शहर के पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ चीनी, बंगाली, पंजाबी, उत्तर भारतीय व्यंजन तथा फास्ट फूड आदि विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिल जाते हैं। 


परूथी पाल

जिगर्थंडा

परूथी

कुज़ी पनियारम

पन्नगर्कांडु की दाल

चेट्टीनाडु की किस्में

अप्पम

फिल्टर कॉफी

बंगाल फिश

गुलाब जामुन

समोसा

बटर चिकन

करी

पिज्जा

चाट

मछली

चिप्स

तंदूरी चिकन, इत्यादि।


परूथी पाल, जिगर्थंडा, पन्नगर्कांडु की दाल, अप्पम, कुज़ी आदि व्यंजन यहां के स्थानीय और पारंपरिक तथा प्रसिद्ध व्यंजन है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। 



मदुरई शहर में ठहरने की व्यवस्था 

मदुरई शहर के अंदर आपको ठहरने के लिए अपने बजट के अनुसार होटल एवं रिजॉर्ट की व्यवस्था मिल जाएगी। यहां आपको अपने बजट के अनुसार एक स्टार से लेकर फाइव स्टार तक होटल मिल जाएगी। जहां खाने-पीने की व्यवस्था तथा ठहरने की व्यवस्था भी शानदार है। AC और non AC सभी प्रकार की होटलें मिल जाएगी ।


मदुरै शहर की यात्रा करने का उपयुक्त समय 

मदुरई एक खूबसूरत शहर है, आप साल भर में कभी भी यहां पर यात्रा करने के लिए आ सकते हैं। लेकिन विशेष तौर पर देखा जाए, तो अक्टूबर महीने से लेकर मार्च तक के महीने पर यहां पर मौसम शानदार रहता है। इस समय सर्दी का मौसम रहता है और यह मौसम बहुत ही बढ़िया और शानदार होता है। शहर के अंदर इतनी सर्दी नहीं पड़ती है। यहां का मौसम नॉर्मल रहता है सर्दियों में भी। 


मदुरै शहर की यात्रा कैसे करें 

रेल मार्ग: मदुरै शहर देश के विभिन्न बड़े शहरों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इस शहर पर आपको रेलवे का बड़ा जंक्शन देखने को मिलेगा। तथा देश की यहां पर लोकल और सुपरफास्ट ट्रेन सभी इस जंक्शन पर रूकती है। यात्रा करने के लिए रेल का सफर बहुत ही आनंददायक रहता है।


सड़क मार्ग: मदुरै शहर देश के सभी बड़े शहरों से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग द्वारा आप देश के किसी भी कोने से मदुरई शहर की यात्रा कर सकते हैं। मदुरई आने के लिए आपको सार्वजनिक वाहन की भी सुविधा मिल जाएगी। या आप अपना खुद का निजी वाहन भी लेकर आ सकते हैं।


हवाई यात्रा: मदुरई शहर से 10 किलोमीटर की दूरी पर हवाई अड्डा स्थित है। देश के विभिन्न बड़े शहरों से मदुरई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की भी सुविधा उपलब्ध है। हवाई यात्रा सुगम और सरल होती है, आप देश के किसी भी कोने से मदुरई शहर की हवाई यात्रा कर सकते हैं। 


 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !