मैसूर में घूमने के स्थान, और जाने का समय । Places to visit in Mysore and when to visit

 Govind Soni
0

 

Mysore me Ghumne ke sthaan: मैसूर कर्नाटक राज्य में स्थित एक बड़ा शहर है, जो पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यह शहर अपने सांस्कृतिक विरासत   और ऐतिहासिक महत्व के कारण पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसकी शहर की सुंदरता देखने लायक है, इस शहर के अंदर साल भर पर्यटक आते रहते हैं। 


आज के इस लेख के अंदर हम आपको मैसूर के बारे में एवं उसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। इसलिए आप इस लेख को अवश्य ध्यान पूर्वक पढे।

मैसूर में घूमने के स्थान, और जाने का समय । Places to visit in Mysore and when to visit


मैसूर (Mysore) के कुछ दिलचस्प तथ्य

  • कर्नाटक राज्य का तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है।
  • इस शहर को द सिटी का पैलेस के नाम से भी जाना जाता है।
  • मैसूर शहर का पौराणिक काल में नाम महिष मंडल मैसुरू था।
  • मैसूर शहर का दशहरा उत्सव भारत ही नहीं विश्व में भी प्रसिद्ध है। इस समय यहां पर देश और विदेश से लाखों पर्यटक इस उत्सव को देखने आते हैं।


मैसूर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous Tourist Places of Mysore in Hindi )

चेन्नाकेशव मंदिर

यह मंदिर कावेरी नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर वैष्णो हिंदू मंदिर है, जो श्री कृष्ण भगवान को समर्पित मंदिर हैं। इस मंदिर की वास्तुकला शैली होयसाल वास्तु कला है।


 इस मंदिर के अंदर स्थापित प्रतिमा बहुत ही आकर्षित हैं जो आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती हैं मुगल काल में इस मंदिर को तोड़ दिया गया था। लेकिन इसकी वास्तुकला बहुत ही सुंदर है, इसीलिए इसको देखने के लिए पर्यटक आते हैं। 


चामुंडेश्वरी मंदिर

मैसूर शहर के पूर्व किनारे पर यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है तथा पहाड़ी पर बना हुआ है। यह माता दुर्गा के चामुंडा रूप की देवी की पूजा की जाती है। इस मंदिर को महापीठ माना जाता है, क्योंकि यह 18 महापीठ में एक महापीठ मंदिर हैं। इस मंदिर में देवी माता की मूर्ति के अलावा महिषासुर की मूर्ति भी स्थापित है।


त्रिनेश्वर स्वामी मंदिर

मैसूर किले के बाहर की तरफ यह मंदिर स्थित है। यह मंदिर भगवान श्री त्रिनेश्वर स्वामी को समर्पित है। तीन नेत्रों वाले भगवान शिव जी का मंदिर है। इसके अंदर आपको द्रविड़ वास्तु कला की बहुत ही सुंदर डिजाइन मिलेगी। 


सेंट फिलोमेना चर्च

यह एशिया का दूसरा सबसे लंबा चर्च है। इस चर्च का निर्माण कैथोलिक संत फिल्म फिलोमेना

को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में किया गया था। मैसूर शहर के अंदर स्थित यह ऐतिहासिक और खूबसूरत सरस है। इसकी खूबसूरती देखने लायक लाजवाब है। 


मैसूर पैलेस

मैसूर पैलेस बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर पैलेस हैं। इस पैलेस का निर्माण इंडोसरकेनिक शैली वास्तु क्ला से किया गया है। यहां पर पर्यटक साल भर आते रहते हैं। भारत के अंदर ताजमहल के बाद इस मैसूर पैलेस को देखने के लिए सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। 


जगनमोहन पैलेस

इस पैलेस का निर्माण 1869 ईस्वी में करवाया गया था। अब इस पैलेस को आर्ट गैलरी में बदल दिया गया है। इसके अंदर आपको कई सारी विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखने को मिलती है।  


मैसूर चिड़ियाघर

यह चिड़ियाघर मैसूर शहर में स्थित बहुत ही प्रसिद्ध और देखने लायक है। इसका दूसरा नाम श्री चाम राजेंद्र जूलॉजिकल उद्यान भी है। इस चिड़ियाघर को भारत के सबसे पुराने और प्रसिद्ध चिड़ियाघर में गिना जाता है। यह चिड़ियाघर 157 एकड़ जमीन के अंदर फैला हुआ है। 


करणजी झील

करनजी झील बहुत ही सुंदर और प्रसिद्ध है। यहां पर फवारा भी लगाया हुआ है। यहां पर विभिन्न प्रकार के पक्षी क्रीड़ा करते हुए देखे जाएंगे। यहां पर लगभग 147 प्रजातियों के पक्षी देखने को मिलते हैं। 


इस झील के अंदर एक बड़ा तितली पार्क भी हैं। वहां पर लगभग 50 से अधिक की प्रजातियां की तितलियां देखने को मिलती हैं, जो बहुत ही रंग बिरंगी और सुंदर होती हैं।


रेल संग्रहालय

मैसूर के अंदर स्थित रेल संग्रहालय के अंदर आपको भारतीय रेलवे के स्टार्टिंग से लेकर आज तक की विभिन्न विकास की सीदीओ को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर एक मिनी टॉय ट्रेन भी है, जो इस संग्रहालय की चारों ओर घूमती हुई चलती है। यह बहुत ही आकर्षक और सुंदर सकल हैं।


मैसूर के प्रसिद्ध व्यंजन 

मैसूर के जितने दर्शनीय स्थल प्रसिद् है, उसी प्रकार उसके व्यंजन भी काफी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खाने को मिल जाएंगे, जिसका आप आनंद ले सकते हैं। 


इडली, पेपर डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा, हरा पलक दोसा, खुला दोसा, उपमा, ओनियन दोसा, बोंडा, उथापम, ब्राह्मण भोजन, भाजी पकोड़ा इत्यादि विभिन्न प्रकार के भोजन मिलेंगे। मैसूर शहर के स्थानीय भोजन के अंतर्गत आपको कोरी गच्छी, नीर दोसा, कुंडा पूरा कोली शारु, आलू गेड्डा, मैसूर पाक, हाल बाई, रावा केसरी आदि विभिन्न व्यंजन मिलेंगे तथा यहां पर स्ट्रीट फूड की भी भरमार है। 


मैसूर में ठहरने के स्थान (places to stay in mysore)

मैसूर के अंदर आपको होटल, रिसोर्ट, लॉज इटियादी बहुत कुछ ठहरने के लिए मिल जाएंगे। यह बहुत बड़ा शहर है, यहां पर आपको लग्जरी होटल भी मिल जाएगे। आप अपने बजट के हिसाब से कहीं पर भी रह सकते हैं।


मैसूर की यात्रा करने का उपयुक्त समय

मैसूर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा उपयुक्त समय सर्दियों का मौसम होता है। वैसे साल भर यहां पर पर्यटक आते रहते हैं। लेकिन अगर बात की जाए तो आप सितंबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक आ सकते हैं। इस टाइम मौसम बहुत ही सुंदर और साफ रहता है। 


मैसूर की यात्रा कैसे करें (How to travel to Mysore)

आप सड़क मार्ग द्वारा मैसूर की यात्रा कर सकते हैं। मैसूर तक सार्वजनिक वाहन की भी सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा निजी वाहन भी है और आप खुद के वाहन से भी आ सकते हैं।


रेल मार्ग मैसूर शहर के अंदर रेलवे स्टेशन है। आप देश के किसी भी बड़े शहर से डायरेक्ट मैसूर के लिए आपको ट्रेन मिल जाएगी। ट्रेन की यात्रा का बहुत ही सुखद और सुंदर जर्नरी होती है। 


हवाई मार्ग द्वारा अगर आप मैसूर आना चाहते हैं, तो इनका नजदीकी हवाई अड्डा बेंगलुरु है। आपको बेंगलुरु हवाई अड्डे से फिर सार्वजनिक वाहन या निजी वाहन लेकर मैसूर आना होगा। 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !