हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और जाने का समय । Famous tourist places of Himachal Pradesh and visiting time

 Govind Soni
0

 

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश ही नहीं विदेश में भी बहुत प्रसिद्ध है।


 हर कोई भारतीय हिमाचल प्रदेश की यात्रा अपने जिंदगी के अंदर एक बार जरूर करना चाहेगा। 


यहां पर हिमालय के बड़े-बड़े पहाड़ जो बर्फ से ढके हुए काफी आकर्षक एवं सुंदर लगते हैं।


हिमाचल का प्रदेश के अंदर आपको प्राकृतिक रूप की सुंदरता बहुत देखने को मिलेगी।


 ऊंचे ऊंचे पहाड़, झरने, प्राचीनतम मंदिर, पहाड़ों के बीच घास के मैदान, घने जंगल विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां, पेड़ पौधे यह सभी हिमाचल प्रदेश को बहुत ही सुंदर और विशिष्ट बनाते हैं। 


हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और जाने का समय । Famous tourist places of Himachal Pradesh and visiting time


हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी संस्कृति का विशिष्ट स्थान है। यहा के लोगों का खान-पान, वेश भूषा, पहनावा, रहन-सहन, संस्कृति, उनकी परंपरागत खेती एवम् खेल आदि का विशिष्ट स्थान है।


आज के इस लेख के अंदर हम आपको हिमाचल प्रदेश के बारे में विभिन्न पर्यटन स्थलों की जानकारी देंगे। हिमाचल प्रदेश की खान-पान, वहां पर रुकने की व्यवस्था आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।


हिमाचल प्रदेश के दिलचस्प तथ्य

हिमाचल प्रदेश बहुत ही प्राचीन राज्य है। यहां पर विभिन्न शासको ने शासन किया है। मौर्य शासक, हर्ष शासन, मुगल और अंग्रेज सभी ने शासन किया है।


एशिया की एकमात्र स्केटिंग रिंग हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है।


हिमाचल प्रदेश के कुछ गांव के अंदर महाभारत और रामायण काल के निशान मिलते हैं।


हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला है। यह अपने खूबसूरती के लिए देश और दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है।


 यहां पर आमतौर पर लोग हनीमून मनाने के लिए आते हैं। तथा कुछ लोग परिवार के साथ पहाड़ों और जंगलों का आनंद लेने के लिए आते हैं।


शिमला है वह खूबसूरत पहाड़ियों एवं वादियों के बीच बसा हुआ एक सुंदर शहर है। यहां पर आने वाले पर्यटकों को यह शहर बहुत ही आकर्षित करता है।


 यहां पर बहुत प्राचीन मंदिर भी बने हुए हैं और कई सारे ऐतिहासिक भवन भी हैं। इन प्राचीन स्मारकों को देखने के लिए वर्ष भर में लाखों लोग आते हैं। 


मनाली

मनाली प्राचीनतम और खूबसूरत शहर है। यहां पर बहुत सारे मंदिर देखने के लिए हैं। मनाली की समुद्र तल से ऊंचाई 2000 मीटर है। 


यहां पर विभिन्न पेड़ पौधे, रंग-बिरंगे घास फुल तथा यह की सुंदरता पर्यटकों को स्वर्ग जैसा अनुभव करती हैं।


मनाली काफी ऊंचाई पर पहाड़ी पर बसा हुआ शहर है, जहां से आप आसपास के नजारे देखने का आनंद ले सकते हैं।


यहां की बहती हुई नदियां, झरनों की आवाज, विभिन्न पशु पक्षियों की आवाज आने वाले पर्यटकों को मनमोह लेती हैं। 


स्पीति घाटी

यह घाटी समुद्र तल से 12500 फीट की ऊंचाई पर है, इसके चारों ओर हिमालय के पहाड़ हैं। 


यहां पर पहाड़ी चोटियां बर्फ से ढकी हुई तथा अपने घुमावदार रास्तों, यहां पर ठंड का भी काफी अच्छा अनुभव साल भर रहता है। 


इन सभी के लिए पर्यटक यहां पर अवश्य आते हैं। स्पीति घाटी के अंदर लगभग 6 महीने तक बर्फ गिरती रहती है और सभी चोटियां बर्फ से ढकी हुई रहती है।


कुल्लू

कुल्लू पर्यटन स्थल बहुत ही प्रसिद्ध है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आसपास बड़े-बड़े पहाड़ आने वाले लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हैं।


कल्लू के अंदर घूमने फिरने एवं मौज मस्ती करने के विभिन्न प्रकार के साधन उपलब्ध हैं।


धर्मशाला

धर्मशाला के अंदर आपको बर्फ से ढकी हुई पहाड़ तथा घने खूबसूरत जंगल देखने को मिलेंगे। यह शहर पहाड़ी पर, काफी ऊंचाई पर स्थित है। 


यह शहर बौद्ध धर्म का मुख्य शहर भी है। यहां पर निवासित लोगों का धर्म बौद्ध हैं। और यहां की संस्कृती भाषा और लोगों के पहनावे आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। 


यहां की संस्कृति काफी रंग बिरंगी है। 


कसौली

कसौली को एक शांतिपूर्वक स्थान माना जाता है। यहां पर आने वाले पर्यटक को शांति का आनंद लेने के लिए इस स्थान पर आते हैं।


 क्योंकि यहां का नजर एकदम शांत और सुंदर है। इस स्थान पर प्राचीन इमारतें और भवन लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। 


यहां पर भीड़ ना के बराबर है। एकदम शांत सुंदर और हरा भरा इलाका जो आने वाले पर्यटकों को एक विशिष्ट शांति का अनुभव करवाता है। 


मंडी

मंडी एक ऐतिहासिक शहर है। जो व्यास नदी के किनारे पर स्थित है। पौराणिक काल में यह वाणिज्य केंद्र रहा था। और आजकल यहां पर बहुत तेजी से विकास हो रहा है।


 यहां पर बहुत सारे पर्यटन स्थल है, जैसे प्राचीन मंदिर, प्राचीन इमारतें तथा विभिन्न झरने, नदियां, घने जंगल, बाग बगीचे। 


किन्नौर 

किन्नर धार्मिक नगरी हैं। यहां पर हिंदू और बौद्ध धर्म के बहुत ही प्राचीन और आधुनिक तीर्थ स्थान मौजूद है। 


कई सारे मंदिर हैं, हिंदू और बौद्ध धर्म की संस्कृति का मेल सोल देखने को मिलता है। यह शहर बहुत प्राचीन शहर है।


 यहां की पहाड़ी खूबसूरती, ऊंचाई से गिरते हुए झरने, मैदानी भाग, यहां का कल्चर आदि बहुत ही सुंदर हैं। इस शहर का इतिहास महाभारत काल से संबंधित हैं।


 बौद्ध धर्म से संबंधित सभी प्रकार के मठ और स्थल इस स्थान पर बने हुए हैं।


कुफरी हिल स्टेशन

कुफरी हिल स्टेशन बहुत ही प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह भारत का प्रमुख हिल स्टेशन माना जाता है। 


यहां पर देश और विदेश से काफी लोग छुट्टियां मनाने आते हैं। इस स्थान की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है। 


आने वाले पर्यटकों का यह स्थान बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर खान-पान एवम् ठहरने की व्यवस्था बहुत ही अच्छी तरीके से हैं।


हिमाचल प्रदेश की सैर कब करनी चाहिए

अगर आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए सबसे उपयुक्त समय गर्मियों का मौसम होगा। 


क्योंकि बाकी भारत में गर्मी का मौसम होता है, उस समय यहां पर तापमान बिल्कुल नॉर्मल ही रहता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां पर बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है। 


तथा बर्फ भी पड़ती है। जिसकी वजह से यहां की चोटियां बर्फ से ढकी हुई रहती है। बारिश के मौसम में यहां पर बहुत ज्यादा बारिश पड़ती है। 


तथा हिमस्खलन भी होता है। इसीलिए रास्ते भी बंद हो जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की यात्रा के लिए गर्मियों का मौसम ही सबसे उपयुक्त मौसम है।


हिमाचल प्रदेश में ठहरने की व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश के राज्य के जितने भी पर्यटन स्थल है, वहां सभी स्थानों पर ठहरने के लिए कई सारे होटल बने हुए हैं।


 इसीलिए आपको रहने की लिए काफी अच्छी सुविधा मिल जाती हैं। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी टाइप के होटल में रह सकते हैं।


 यहां पर आपको वीआईपी, लग्जरी और सामान्य होटल भी मिल जाएंगे। 


हिमाचल प्रदेश में स्थानीय भजन

हिमाचल प्रदेश के अंदर आपको विभिन्न प्रकार के स्थानीय भोजन के साथ-साथ, देश के के प्रसिद्ध खाने वाले व्यंजन भी आपको मिल जाएंगे तथा स्ट्रीट फूड की भी भरमार है। 


स्थानीय भोजन की बात करें तो आपको शोरमा, चावल, सब्जी, दाल, ब्रेड तथा इसके अलावा विभिन्न मांसाहारी भोजन भी मिल जाएंगे। 


जिनके अंदर विभिन्न पहाड़ी सुगंधित मसाले से मिलाए जाते हैं। 


हिमाचल प्रदेश की यात्रा

हिमाचल प्रदेश बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है, यहां पर आने के लिए आपको सड़क मार्ग की फुल व्यवस्था है। 


हिमाचल प्रदेश राज्य के अंदर आपको हर जगह सड़क का जाल बिसा हुआ मिलेगा। आप सार्वजनिक वाहन से या खुद का वाहन लेकर भी हिमाचल प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं।


रेल द्वारा भी आप हिमाचल राज्य की यात्रा कर सकते हैं। ऊंची ऊंची पहाड़ियों तालाब नदियों घास के मैदान आदि सुंदर दृश्य को दिखाती हुई ट्रेन आपको हिमाचल प्रदेश के हर बड़े शहर में जाती है।


हवाई जहाज की भी व्यवस्था है आप हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं, तो आप फ्लाइट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के शिमला आ सकते हैं।


निष्कर्ष

आज की इस लेख के अंदर हमने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के बारे में आपको बताया है। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 


आपकी ओर से कोई सुझाव हो तो भी हमें कमेंट करके जरूर बताने की कृपा करावे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !