मनाली में सैर (घूमने) करने की जगह और किस समय जाना चाहिए | Places to Visit in Manali

 Govind Soni
0

भारत के अंदर कई सारे ऐसे पहाड़ी इलाके और हिल स्टेशन है, जो पर्यटकों को घूमने के लिए बहुत खूब भातें हैं । 


जहाँ पर पर्यटक अपनी छुट्टियां मनाने और नव दांपत्य हनीमून को जाते हैं।


वहीँ भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशन को देखे, तो सबके जुबान पर मनाली का ही नाम आता हैं।


पर्यटको को मनाली के बर्फ से ढके हुए पहाड़, सुंदर पहाड़ी घाटियां, पाइन और देवदार पेड़ों से ढकी हुई वादियां लोगों को मन मोहित कर देती है, और पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं। 



Places-to-Visit-in-Manali

हिल स्टेशन की वजह से लोग, मनाली की और सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं। 

जिनकी भी नई नई शादी हुई है, उन नव दंपतियों को भी हनीमून के लिए, मनाली बहुत आकर्षित करता है। और कई नव दंपति लोग यहां पर आने मून बनाने आते हैं।

मनाली की बात की जाए, तो हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से भी यह प्रसिद्ध है।

और इसका दूसरा नाम कुल्लू मनाली भी है।

मनाली में आने वाले पर्यटक लोग यहां के फेमस ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग आदि सभी एडवेंचर के साथ ए साथ कुल्लू मनाली में भी सैर सपाटे यानी घूमने का पूरा आनंद लेते हैं।


आज हम आपको मनाली में घूमने के बारे में जानकारी देंगे, और मनाली के फेमस पर्यटक स्थल कोनसे है? क्या हैं?
मनाली में खाने पीने की व्यवस्था के लिए क्या- क्या फेमस हैं?, यहाँ का प्रसिद्ध खान पान क्या हैं?,
मनाली घूमने का खर्चा लगभग कितना आएगा?, मनाली में ठहरने की बेस्ट जगह कौन सी हैं?

 इन सभी सवालों के बारे में विस्तार से आपको इस लेख में जानकारी देंगे ।
आप लोग इस लेख को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़े।

मनाली में घूमने एवम् सैर सपाटे की जगह | Places to Visit in Manali

कुल्लू मनाली में बहुत दर्शनीय स्थल है, जहां पर आप घूम सकते हैं। हम यहाँ पर ब्लॉग में आपको मनाली के बेहतरीन पर्यटन स्थल (best tourist places in manali) के बारे मे बता रहे है।

 सोलांग घाटी
सोलंग घाटी मनाली से लगभग 14 किलोमीटर दूर है और यह स्थान पर्यटको का सबसे अधिक पसंददीदा स्थल है। मनाली की सोलंग घाटी रोहतांग वाले रास्ते में हुए हैं। 

Silong-ghati-manali


घाटी के अन्दर मनोरंजन करने के कई प्रकार के साधन उपलब्ध हैं, जिनमें से प्रमुख पैराग्लाइडिंग, रोपवे एव घुड़सवारी आदि पर्यटकों को लुभाते हैं।

यहाँ पर सर्दियों के मौसम में "विंटर फेस्टिवल" नामक फेस्टिवल का आयोजन होता हैं। 
जिसमें देशी पर्यटको के साथ विदेशी पर्यटक भी हिस्सा लेते हैं और इस फेस्टिवल का मजा लुफ्त उठाते हैं। 

मनाली की सोलंग घाटी "स्नो प्वाइंट" के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। यहां सर्दियों के मौसम में काफी अधिक बर्फ गिरती snowfall देखने को मिलता हैं।

 इसी वजह से पर्यटक हिमाचल प्रदेश आने वाले, मनाली भी जाना पसंद करते हैं।

मनाली की कुल्लू जगह
मनाली जाने वाले पर्यटक, कुल्लू घाटी ना जाए, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। मनाली से 40 किलोमीटर की दूरी पर कुल्लू घाटी स्थित हैं। कुल्लू घाटी में बर्फ से ढकी हुई वादियां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

कुल्लू घाटी पर हर वर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। कुल्लू जगह पर लोग पानी एवम snow से संबंधित खेलों को खेलते हुए अपना मनोरंजन करते हैं।

रोहतांग पास
रोहतांग पास नाकाम जगह मनाली की सबसे अधिक खूबसूरत जगहो में से एक हैं। रोहताग पास पूरे साल भर बर्फ की सफेद चादर से ढका रहता हैं। 

पर्यटक यहां पर एडवेंचर एक्टिविटीज और आइस स्केटिंग करने के लिए बहुत आते हैं। मनाली आने वाले सभी पर्यटक रोहतांग पास जगह पर जरूर आते हैं।

आपको जानकारी के तहत ये भी बता दें, कि रोहतांग पास - सप्ताह के 6 दिन ही खुला रहता हैं। प्रत्येक मंगलवार को यह बंद रहता हैं।

 रोहतांग पास में बॉलीवुड किं फिल्मो और धारावाहिकों की कई शूटिंग हो चुकी हैं। यदि आप मनाली जाए तो रोहतांग पास जगह पर जरूर जाए।

मनाली की सबसे प्रसिद्ध माल रोड (Places to Visit in Manali)
 मनाली के सबसे प्रसिद्ध टूरिस्ट पैलेस में मनाली की माल रोड का नाम आता है ।
 यहां पर आपको ठहरने के लिए होटले, एव खरीददारी करने के लिए दुकाने और खाने के लिए रेस्टोरेंट आदि सभी माल़ रोड पे मिलेंगे।

 इसको आप मनाली का हदय भी कह सकते हैं। आप इस जगह से अपने हिमाचली कपड़ो की परिवार तथा रिश्तेदारों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।

मनाली की माल रोड शिमला के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए फेमस जगहो में हैं। शाम के वक्त लोगों की भीड़ के साथ यहां की सड़कों पर बेहतरीन लाईट, उसके साथ स्नोफॉल का मजा लेते पर्यटक देखने को मिलते हैं।

 पर्यटक टहलते हुए खूबसूरत वादियों रोमांचकारी दृश्यों का आनंद लेते हैं। माल रोड पर शॉपिंग का टाईम सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 9 बजे तक होता हैं।

हिडिंबा देवी मंदिर
मनाली का सबसे प्रसिद्ध मंदिर हिडिंबा देवी मंदिर हैं। इस मंदिर की बात की जाए तो घटोचकच्छ की माता और भीम की पत्नी हिडिंबा का मंदिर हैं। 

यह मनाली का सबसे प्रसिद्ध मंदिरो में से एक हैं। इस मंदिर में जाने का रास्ता मनाली के माल रोड होते हुऐ जाना होता है।

इस जगह से मंदिर सिर्फ 2 किलोमीटर दूर हैं। हिडिंबा देवी मंदिर में मूर्ति नहीं रखी गई है, बल्कि यहां पर देवी के पद चिन्हों की पूजा करी जाती हैं।
 मनाली क्षेत्र में 3 दिन का हिडिंबा नामक त्योहार भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। इसी समय पर्यटक सबसे अधिक आते हैं।

हिडिंबा देवी मंदिर के दर्शन का समय सुबह के 8 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक ही रहता हैं। मंदिर में निशुल्क दर्शन होते है यानी किसी प्रकार का कोई पैसे नहीं देना पड़ता हैं।

मनु मंदिर
मनु मंदिर मनाली के प्रमुख दर्शनीय स्थलो में से है। मनु मंदिर माल रोड से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यह मंदिर सृष्टि रचियता राजा मनु का हैं। 
राजा मनु के बारे में तो हम सभी जानते है। यदि किसी को पता नहीं है, तो हम आपको जानकारी दें कि राजा मनु, धरती पर आने वाले पहले इंसान हीं थे।

उनके धरती पर पड़े हुए कदमो की छाप इसी मंदिर में विराजित हैं। मंदिर को बहुत ही सुन्दर और शानदार कारीगरी से बनाया गया हैं। 

आप इस जगह पर जरूर आए और शांत वातावरण के साथ मनाली की सुंदर घाटियों एवम वादियों का मजा लेते हुऐ आनंद विभोर हो जाइए ।

मनाली का जोगनी झरना
मनाली का जोगनी झरना की बात करें तो यह माल रोड से 5 किलोमीटर दूरी पर है तथा वहां के वशिष्ठ गांव के ऊपरी छोर की पहाड़ी पर ये झरना स्थित है।

 यह वशिष्ट कुंड से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मनाली जाने पर्यटक इस धरने को अवश्य देखें, क्योंकि यह मनाली की सबसे खूबसूरत जगहो में से एक है ।

पहाड़ों से गिरता हुआ झरना इतना बेहतरीन लगता है, आपकी नजरो को रोक देता है। इसका ठंडा पानी आपके रोम - रोम को प्रफुल्लित कर देता हैं।
 इस झरने को निहारने के लिए काफी पर्यटक आते हैं। इस जगह पर सबसे अधिक विदेशी एवम् हनीमून मनाने वाले पर्यटक आते हैं।

मनाली का बौद्ध मंदिर

हिमालयन निंगमापा बौद्ध मंदिर, यह मनाली, हिमाचल प्रदेश में है।

हिमालयन निमिंगमापा एक बौद्ध धर्म का मठ है। और यह उत्तर भारत के स्थित सबसे प्रसिद्ध और पुराने बौद्ध मठों में से एक है।

 बौद्ध मंदिर मनाली के प्रसिद्ध बौद्ध मठों एवम् पर्यटक स्थलो में से एक है। मंदिर की मुख्य विशेषता भगवान बुद्ध की प्रतिमा और सुंदर दीवार चित्रों की है। 

श्रद्धालुओं को इसकी स्थापत्य कला सुंदरता और वातावरण में स्थित शांति के लिए आकर्षित किया जाता है। 

 आप इस मंदिर में जरूर जा सकते हैं। यहां पर आप बिल्कुल फ्री में दर्शन कर सकते है ।

मनाली का वन विहार

वन विहार देवदार के वृक्षों से भरा है, साथ हीकई स्थानों पर गहरे जंगलों से रोमांटिक सैर करता है, पहाड़ी के नीचे बोटिंग करने के लिए एक कृत्रिम झील भी है |

वन विहार को मनाली का नेचर पार्क भी कहा जाता है। ब्यास नदी इसी पार्क के करीब से बहती है, जीससे आप नदी के किनारे घूमने का रोमांटिक आनंद लेते हैं। 

 यहां पर आने वाले पर्यटक अपने परिवार तथा बच्चों के साथ विहार में पिकनिक मनाने आते हैं। यहां पर बच्चो के खेलने के लिए कई प्रकार के झूले और इसमें एक छोटा तालाब स्वीमिंग पूल भी बनाया गया है।

 इसके अलावा आप नाव का मजा भी इस तालाब में ले सकते हैं।

वन विहार के अंदर आपको कई प्यारे-प्यारे खरगोश एवम एनीमल देखने को मिलते हैं, जिसके साथ आप फोटोग्राफी करवा सकते हैं। 
वनविहार का खुलने का टाईम सुबह 9:00 बजे ओर बंद होने का टाइम शाम के 5:00 बजे का रहता है।

वन विहार की एंट्री फीस टिकट बच्चों के लिए मात्र ₹30 और बड़ों के लिए फीस ₹50 है। वहीं यदि आप इस विहार में वोटिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको अलग से ₹30 फीस के देने होंगे।

मनाली का हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान

अगर भारत के प्रमुख प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों की बाटी करें, तो "ग्रेट हिमालयन पार्क" का नाम सबसे आगे आता हैं। यह उद्यान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू हिमालय पर्वत से घिरा हुआ एक राष्टीय उद्यान हैं।

 सन 1999 ई. में ईस जगह को औपचारिक तरीके से राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्रदान किया गया । इसके बाद इस जगह को यूनेस्को द्वारा सन 2014 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जे से नवाजा गया हैं।

इस हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 400 से भी अधिक प्रजाती के पशु - पक्षी निवास करते हैं, उनमें से करीबन 190 पक्षी है, और 150 कीड़े। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के उभयचर जानवर, इस उद्यान में विचरण करते हुऐ देखने को मिल जाते हैं।

 इस पार्क का समय प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम को 5:30 बजे तक है। इस पार्क में जाने के लिए आपको एंट्री फीस देनी होती हैं।

मनाली में खाने के लिये प्रसिद्ध चीजे 

मनाली घूमने के लिए तो एक खूबसूरत हिल स्टेशन है हीं। लेकिन इसके साथ साथ खाने-पीने के शौकीन पर्यटको के लिए भी, यहां पर आपको कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिल जाते हैं। 

मनाली के स्ट्रीट फूड बहुत फेमस हैं। अगर आप मनाली जाए तो स्ट्रीट फूड का मजा जरूर ले।

मनाली का प्रसिद्ध सिडू

सिडू मनाली का सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। अगर आप मनाली जाते हो तो आपको सिडू का आनंद जरूर लेना चाहिए, ना ले तो आपका मनाली जाना ही व्यर्थ हैं।

 सीडू आपको दरेक दुकान पर मिलेगा क्योंकि यह मनाली का प्रसिद्ध फूड जो है। सिडू गेहूं के आटे से बनी हुई रोटी है, जिसके अंदर आटे के साथ खमीर भरा होता हैं।

 सिडू को घी दाल या। फिर हरी चटनी के साथ खाने का आनंद लिया जाता हैं।

मनाली की फेमस खट्टा डिश

 यह डिश हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक डिश हैं, जिसको खाने पर स्वाद खट्टा मिलता है। इस डिश को बनाने में बूंदी कद्दू और आमचूर का लिया जाता है।

 खट्टा डिश को रोटी तथा चावल दोनों के साथ खाया जा सकता हैं। खट्टा डिश मनाली के दरेक रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाती है।

मनाली का प्रसिद्ध मिठाई बबरू

यह हिमाचल प्रदेश राज्य की एक खास मिठाई है, जो कि आप किसी भी स्थानीय दुकान से ले सकते हैं। इस मिठाई का निर्माण चीनी के चाँचे के माध्यम से किया जाता हैं।

 बबरु मिठाई को गेहूं के आटा, सरसों का तेल, चीनी, दूध और बेकिंग पाउडर की मदद से बनाया जाता हैं।

मनाली की फेमस मिट्ठा

यह भी हिमाचल प्रदेश की स्पेशल मिठाई है। इस मिठाई को बनाने में चावल तथा किसमिस का उपयोग लिया जाता है।

 यदि आपको स्वीट डिश पसंद है तो आप मनाली में आकर इस डिस को खाने का आनद अवश्य ले।

मनाली में रुकने के लिए उपयुक्त जगह
(Places to Visit in Manali)

हिमाचल एवम मनाली की खूबसूरत वादियों का मजा उठाने के लिए, आपको किसी न किसी जगह पर तो ठहरना ही पड़ेगा। मनाली और पहाड़ियों एवम् वादियों का मजा लेने, तो कही पर रुकना होगा। 

हम आपको ऐसी ही कुछ ठहरने की जगह के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप ठहर सकते हैं।

मनाली के होटल

मनाली में आपको बहुत सारे होटल मिल जाएंगे, जहां पर आप ठहर सकते हैं। यदि आपके पास ज्यादा बजट है, तो आप यहां के होटल में रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

होम स्टे 

मनाली - एक टूरिस्ट प्लेस हैं। यहां पर सबसे अधिक पर्यटक आते हैं, तो स्थानीय लोग अपने घरों के रूम को, किराए पर देते हैं। इसके साथ आपको खाने पीने की सब तरह की सुविधाएं भी देते हैं। 

काम बजट वाले पर्यटक है, तो आप होम स्टे में रह सकते हैं। इसमें आपके कम पैसे में सारी सुविधा मिल जाती हैं।


मनाली जाने के लिए सबसे अच्छा समय

मनाली की बात करे तो नदी, पहाड़ तथा एडवेंचर के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध हैं। यहां पर देश के सभी क्षेत्रों से लोग अपनी छुट्टियां, पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। 

मनाली में जाने के लिए सबसे अच्छा समय कोनसा हैं?, इसके बारे में लोगों को काम जानकारी उपलब्ध है।

आप वर्ष भर में किसी भी समय कुल्लू मनाली की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जिनको आप पूरे वर्ष भर नहीं देख सकते हैं।
 इसलिए आप जिस जगह को जाना चाहते हैं, उसके लिए आपको पहले से ही प्लानिंग के अनुसार यात्रा करनी चाहिए।

यदि आप snowfall बर्फबारी को देखना चाहते हैं तो आपको लगभग 15 दिसंबर के पश्चात् कुल्लू मनाली की यात्रा करनी चाहिए। 

यहां पर दिसंबर से मार्च महीने के बीच के समय में बर्फबारी देखने को मिलती है। साथ ही यहां पर स्कीइंग ड्राइव करने का आनंद भी ले सकते हैं।
कुल्लू मनाली एक हिल स्टेशन है, यहां पर पर्यटक गर्मी के मौसम में ज्यादा आते है, अप्रैल से लेकर जून महीने तक बहुत संख्या में पर्यटक छुट्टियां मनाने एवम् एंजॉय करने आते हैं।

 क्योंकि इन महीनों में भारत के दूसरे हिस्सों में गर्मी का मौसम होता है, और अधिक गर्मी पड़ती है। गर्मी के मोसम में स्कूलों आदि की छुट्टियां रहती हैं। इसलिए पर्यटक लोग अपने परिवार के साथ कुल्लू मनाली में सैर सपाटे (घूमने) के लिए आते हैं।

अगर आप काले तथा सफेद बादलों से लिपटी हुई घाटी को देखना पसंद करते हैं, तो आपको जुलाई से नवंबर के बीच के महीने में मनाली का सैर सपाटा करना चाहिए। इन महीनों में मनाली में बहुत बारिश होती है।

 यहां का हरा भरा मौसम देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त हो जाएगा। बारिश के मौसम में यहां पर बहुत ही कम संख्या में पर्यटक आते हैं।

कुल्लू मनाली कैसे जाये? (रेल, सड़क, वायुयान)

वायुयान से कुल्लू मनाली कि यात्रा 

 हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन मनाली की यात्रा हवाई जहाज से करना चाहते हैं, तो यहां का निकटतम हवाई अड्डा भुंतर पड़ता है। यह हवाई अड्डा मनाली से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

एयर इंडिया एयरलाइंस की फ्लाईट दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला और लेह से भुंतर तक की हवाई सेवाएं उपलब्ध करवाती हैं। कुल्लू मनाली इस हवाई अड्डे से केवल 10 क.मी. की दूरी पर ही है।

रेल के माध्यम से कुल्लू मनाली की यात्रा

हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी इलाका है, जिसकी वजह से यहां पर अधिक रेलवे स्टेशन नहीं हैं। अगर दिल्ली से कुल्लू मनाली जाना हो, तो हमे पहले दिल्ली से जोगिंदर नगर तथा पठानकोट के लिए जाना होगा।

 फिर आगे पठानकोट से कुल्लू के लिए ट्रेन मिलती हैं।

हिमाचल प्रदेश में शिमला तथा कालका में रेलवे स्टेशन हैं। यहां पर जाने के बाद ही आप आगे कुल्लू मनाली की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

बस के माध्यम से कुल्लू मनाली की सैर

मनाली जाने के लिए पर्यटक सबसे अधिक बसों के माध्यम से ही जाते हैं। अगर आप दिल्ली से हिमाचल प्रदेश जाना हैं, तो यहां से आपको वोल्वो बस की सुविधा मिल जाती है, जिसके माध्यम से कुल्लू मनाली की सैर कर सकते हैं।

कुल्लू मनाली कैसे सैर करे या घूमे?

कई प्रकार की ऐसी ट्रेवलर एजेंसीया है, जो आपको कम दाम पर सारी सुविधा उपलब्ध करवाते हुए मनाली की सैर करवा देंगे। आप ट्रेवल एजेंट के माध्यम से सैर कर सकते है। 

इसके अलावा आप अपने तरीके से भी अलग अलग जगहों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग लेते हुए मनाली की सैर कर सकते हैं।

इसके अलावा मनाली, कुल्लू में सैर करने की जगहों की जानकारी भी पर्यटन विभाग देते हैं। यदि अकेले जा रहे है, तो आप ट्रेवलर एजेंट के माध्यम से आसानी से मनाली की सैर सकते हैं।


मनाली की यात्रा पर कितना खर्चा होगा?

यदि आप मनाली सैर (घुमने) जा रहे हैं, तो आपके पास थोड़ा अच्छा खासा बजट होना जरूरी है।

 थोड़ा ज्यादा बजट होगा तो आप मनाली हिल स्टेशन एवम् खूबसूरत वादियों के साथ, आस पास के सभी पर्यटक स्थलों को सही तरीके से देख सकेंगे और मनाली की सैर करने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। 

यदि आप दिल्ली के आस पास रहते हैं तो मनाली जाने का खर्चा इस प्रकार आएगा। अगर आप यात्रा बस के द्वारा दिल्ली से मनाली तक करते हैं, तो आपको किराए का लगभग 500 से 700 रूपये का खर्चा आ सकता है। 

दिल्ली से वोल्वो तथा ऑर्डिनरी सभी प्रकार की बसे मनाली के लिए आती जाती रहती हैं। यदि आप सुबह 5:00 बजे तक मनाली पहुंच पाते हैं, तो आप मनाली के लोकल पर्यटन स्थलों की आराम से सैर सकते हैं।

वहीं दिल्ली से मनाली जाने के लिए आपको दिल्ली से दोपहर में 3:00 या 4:00 बजे की बस से रवाना होना पड़ेगा, जिससे आप प्रातः 5:00 बजे तक मनाली पहुंचा पाएंगे।

मनाली पहुंचने के बाद आप अगले दिन वहां की सोलंग वैली की सैर कर सकते हैं। सोलंग वैली के लिए आपको लोकल बस से जाना होगा, जिसका किराया 20 से 30 रूपये के बीच होती है। 

सोलंग वैली में आप एडवेंचर एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। आपको मनाली की यात्रा के लिए 4 से 5 दिन के लिए रुकते है, तो आपका खर्चा लगभग 7 हजार रूपये तक का खर्चा हो जाएगा।

मनाली सैर करने जाएं तब साथ में क्या रखें?

अगर आप मनाली हिल स्टेशन की यात्रा पर जा रहे है, तो आपको अपने साथ नीचे बताई गई चीजे अवश्य ले जानी चाहिए। क्योंकि इन चीजों की आवश्यकता आपको हिल स्टेशन पर कभी भी पड़ सकती हैं।
  •  मनाली हिल स्टेशन का तापमान 10 डिग्री से कम है, तो आपको लेदर जैकेट की जरूरत अवश्य पड़ेगी।
  •  जैकेट आपको ठंड से बचाता हैं।
  • इसके साथ ही आपके पास एक स्वेटर होना चाहिए। कभी कभार टेंपरेचर अचानक से गिर जाता हैं, तो आपके पास एक एक्स्ट्रा स्वेटर हों।
  • सेल्फी स्टिक, फोटो के लिए कैमरा, स्कीन केयर प्रोडक्ट होना जरूरी हैं।

निष्कर्ष

हमें आशा है कि मनाली के बारे में जो जानकारी दी गई है, वह आपके लिए मददगार साबित होगी।
यह पोस्ट आपको कैसा लगा।
इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो कमेंट करके हमें जरूर बताएं। आपके सवाल या सुझाव पर गौर किया जाएगा।
 
Frequently Asked Questions

Q: मनाली क्यों प्रसिद्ध है?
A: मनाली हिल स्टेशन हैं और हिमालय की ऊंची पहाड़ियों और वादियों कारण प्रसिद्ध है।.

Q: मनाली की सैर कितने दिन की करनी चाहिए?
A: मनाली हिल स्टेशन की खूबसूरती को अच्छी तरह से निहारने के लिए कम से कम 5 से 6 दिन तक मनाली में रुकना चाहिए।.

Q: मनाली में snowfall बर्फबारी किस समय होती है?
A: मनाली हिल स्टेशन में नवंबर माह से लेकर फरवरी माह तक बहुत snowfall बर्फबारी होती हैं। बर्फबारी के मौसम में ट्रैकिंग, स्कीइंग तथा अन्य प्रकार की एक्टिविटी करके आनंद ले सकते हैं।.

Q: मनाली की सैर करने का कितना खर्च आएगा?
A: मनाली हिल स्टेशन की सैर (घूमने) का खर्चा आपके ऊपर ही निर्भर होता है, कि आप कौन - कौन सी जगह पर जा रहे हैं। मनाली का ठहरने एवम् खाने पीने का खर्चा 7000 ₹ से 10000 ₹ तक आएगा ।.

Q: मनाली कौन से राज्य में स्थित हैं?
A: मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। यह हिमाचल के उत्तर पश्चिमी में स्थित हैं।.

Q: कुल्लू मनाली की सैर कब करनी चाहिए?
A: सालभर में आप कभी भी मनाली जा सकते है। क्योंकि प्यार साल मनाली को निहारने का एक खास ही रोमांचकारी आनंद होता है।



FAQ

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !