नासिक में घूमने के स्थान और यात्रा का समय | Places to visit in Nashik and Travel Timings

 Govind Soni
0

 

Nashik Me Ghumne ke sthan: 

नासिक शहर महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यह एक हिंदू धार्मिक नगर है। प्रति 12 वर्ष में एक बार आयोजन होने वाला कुंभ मेला यहां पर होता है। 


नासिक शहर गोदावरी नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है। आज के इस लेख के अंदर हम नासिक शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे।

Nashik Travel
Nashik


नासिक के कुछ दिलचस्प तथ्य (Some interesting facts about Nashik)

  • भारत का ज्यादातर प्याज नासिक जिले में ही उत्पादित होता है।
  • नासिक में प्याज की सबसे बड़ी मार्केट है, जो दुनिया की सबसे बड़ी मार्केट मानी जाती है।
  • नासिक शहर पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।
  • प्रसिद्ध हरिहर किल्ला नासिक में स्थित है।


नासिक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous Tourist Places in Nashik)

सुला वाइन यार्ड

160 एकड़ में फैला हुआ यह बहुत ही खूबसूरत वाइन गार्ड है। यहां पर खास किस्म के अंगूर से शराब बनाई जाती है। इसको देखने के लिए बहुत ही ज्यादा तादात में पर्यटक लोग आते हैं। 


मुक्तिधाम मंदिर

यह सफेद रंग का बना हुआ शानदार एवं खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की दूरी नासिक शहर से 8 किलोमीटर है। 


यह मंदिर बहुत ही पवित्र माना जाता है, क्योंकि यहां पर 12 ज्योतिर्लिंग स्थित है। इस मंदिर की दीवारों पर भागवत गीता के श्लोक अंकित किए हुए हैं। 


अंजनेरी पर्वत

नासिक शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर यह पर्वत श्रृंखला स्थित है। इसका जिक्र रामायण में भी किया हुआ है। 


इस पहाड़ी पर एक शानदार भव्य मंदिर बना हुआ है। इस पर्वत का नाम हनुमान जी की माता अंजनी के नाम पर अंजनेरी पर्वत पड़ा है।


 इस पर्वत पर आपको ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। जिसके माध्यम से आप यहां की खूबसूरती को देख सकते हैं। 


सीता गुफा पंचवटी

भगवान राम के वनवास के समय इस स्थान पर माता-सिता और लक्ष्मण काफी वर्ष तक रहे थे। यह पंचवटी पांच किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है।


 पंचवटी के पास ही एक सीता जी की गुफा है। ऐसा माना जाता है, कि इसी गुफा से ही सीता जी का रावण ने हरण किया था। 


सिक्का संग्रहालय

1980 के अंदर सिक्का संग्रहालय की स्थापना की गई थी। यह एशिया का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है।


 इस संग्रहालय के अंदर विभिन्न प्रकार के भारतीय सिक्कों एवं प्रतिलेखों को संग्रहित करके रखा हुआ है। 


सप्तश्रृंगी नासिक

यह स्थान एक शक्तिपीठ स्थान है। नासिक से 65 किलोमीटर की दूरी पर, यह स्थान अर्द्ध शक्ति पीठ स्थान है।


 4800 फीट की ऊंचाई पर यह शक्तिपीठ स्थित है। यह शक्ति पीठ स्थान 108 शक्तिपीठों में गिना जाता है। 


रामायण काल में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण भी इसी शक्तिपीठ में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। इसका उल्लेख पौराणिक ग्रंथों में मिलता है।


तोपखाना केंद्र

नासिक की पांडवलेनी गुफाओं के पीछे की ओर एशिया का सबसे बड़ा तोप खाना बना हुआ है।


इस स्थान पर सैनिकों को गोफर गन से प्रशिक्षण दिया जाता है और यहां की ट्रेनिंग बहुत हार्ड होती है। 


कुम्भ मेला

नासिक के अंदर लगने वाला कुंभ मेला दुनिया भर में प्रसिद्ध है। 12 वर्ष में एक बार लगने वाला यह कुंभ मेले का आयोजन शानदार होता है।


कुंभ मेले को सिंहस्थ नाम से पुकारा जाता है। नासिक बहुत ही अच्छा खूबसूरत पर्यटन स्थल है। इसीलिए यहां पर साल भर पर्यटक आते रहते हैं। 


नासिक के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन (Famous Local Dishes of Nashik)

नासिक के स्थानीय व्यंजन बहुत ही शानदार और स्वादिष्ट होते हैं। यहां पर स्ट्रीट फूड की भी बहुत ही भरमार है। 


नासिक का मिसल पाव और जलेबी बहुत ही प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप भेलपुरी, पिज़्ज़ा आदि का मजा ले सकते हैं।


यहां पर आपको मराठी गुजराती एवं दक्षिणी भारतीय खाने की भरमार मिलेगी। महाराष्ट्र का वड़ा पाव बहुत प्रसिद्ध है। 


शावरमा नामक व्यंजन बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आप नासिक की यात्रा करते हैं तो शावरमा का जरूर टेस्ट ले। 


नासिक में रुकने के स्थान (Places to Stay in Nashik)

नासिक के अंदर आपको ठहरने के लिए बहुत सारी सुविधाएं मिल जाती है। यहां पर सस्ते दामों में होटल, रेस्टोरेंट तथा रेंट रूम की भी सुविधा उपलब्ध है। 


नासिक की यात्रा का उपयुक्त समय

अगर आप नासिक की यात्रा करना चाहते हैं, तो साल भर में कभी भी आ सकते हैं। 


लेकिन अगर सबसे उपयुक्त समय की बात की जाए, तो आप अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी के महीने तक आ सकते हैं। इस समय यहां पर मौसम समान होता है। 


बाकी उत्तर भारत में सर्दी होती है। लेकिन यहां पर ना गर्मी होती है और ना ही ठंड होती है। 


नासिक की यात्रा कैसे करें

रेल मार्ग - अगर आप नासिक की यात्रा करना चाहते हैं, तो नासिक के अंदर रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी बड़े शहरों से डायरेक्ट जुड़ा हुआ है। रेल द्वारा सस्ती और सुलभ यात्रा कर सकते हैं।


हवाई मार्ग - नासिक का नजदीकी हवाई अड्डा मुंबई का हवाई अड्डा है। मुंबई से नासिक की दूरी लगभग साढ़े तीन घंटे के आसपास की है। मुंबई के अंदर आपको डोमेस्टिक एवं इंटरनेशनल दोनों हवाई अड्डे मौजूद है।


सड़क मार्ग - नासिक डायरेक्ट देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां पर आपको सार्वजनिक वाहन की भी सुविधा मिल जाएगी तथा निजी वाहन भी बहुत चलते हैं। 


आप अपने खुद का वाहन लेकर भी नासिक आ सकते हैं। 


नासिक के अंदर घूमने के लिए आप जिस होटल में ठहरे हैं, उसकी कर बुकिंग की सर्विस ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध है, जो आप बुकिंग करवा कर घूम सकते हैं। 


निष्कर्ष

आज के इस लेख के अंदर हमने नासिक में घूमने के स्थान Nashik Me Ghumne ke sthan के बारे में विस्तृत रूप से आपको बताया है। 


यह जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव हो, तो भी हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। हम ऐसी जानकारी आपको डेली प्रदान करते रहेंगे।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !