चंडीगढ़ में घूमने के स्थान और प्रसिद्ध व्यंजन | Places to Visit in Chandigarh

 Govind Soni
0

 

Chandigarh Me Ghumne ke sthan:

चंडीगढ़ में घूमने के स्थान: आज के इस लेख के अंदर हम आपको चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे।


 चंडीगढ़ की पंजाबी संस्कृति, यहां का पंजाबी खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा आदि के बारे में आपको विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

Chandigarh
Chandigarh 


चंडीगढ़ Chandigarh के अंदर आपको पंजाब की पारंपरिक संस्कृति देखने को मिलेगी तथा आधुनिक संस्कृति का भी सम्मिश्रण मिलेगा।


 चंडीगढ़ दिल्ली से ₹245 किलोमीटर की दूरी पर एक केंद्र शासित प्रदेश हैं। चंडीगढ़, हरियाणा एवं पंजाब दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी है। 


चंडीगढ़ के बारे में दिलचस्प तथ्य | Facts of Chandigarh 

  • चंडीगढ़ एक सुरक्षित शहर है, यहां पर अपराध बिल्कुल कम होते हैं।
  • चंडीगढ़ हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों के किनारे पर है। इसीलिए यहां पर मौसम हमेशा शानदार रहता है।
  • यहां पर प्रसिद्ध पारंपरिक चंडी का मंदिर है, उसी के आधार पर चंडीगढ़ नाम पड़ा।
  • एशिया का सबसे बड़ा रोज गुलाब गार्डन चंडीगढ़ में ही स्थित है।
  • चंडीगढ़ के अंदर 22 से भी ज्यादा प्रकार के पेड़ पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • चंडीगढ़ शहर के अंदर रहने वाले लोग, भारत के बाकी अन्य शहरों की तुलना में, ज्यादा खुशहाल जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। 


चंडीगढ़ के प्रसिद्ध घूमने के स्थान | Famous places to visit in Chandigarh in Hindi

रोज गार्डन

रोज गार्डन एशिया का सबसे बड़ा रोज यानी गुलाब का गार्डन है। गार्डन को 1967 ईस्वी में तैयार किया गया था।


यह गार्डन बहुत बड़ा है, 30 एकड़ भूमि के अंदर फैला हुआ है। यहां पर विभिन्न प्रकार की फूलों की प्रजातियां पाई जाती है, लगभग 825 प्रकार की फूलों की प्रजातियां है। और कई सारे पेड़ है तथा औषधि पेड़ों की भी भरमार है। 


विभिन्न प्रकार के फूलों और पेड़ पौधों को देखने के लिए इस गार्डन में आना जरूरी है। यहां एक अलग ही सुखद और शांति का अनुभव होता है।


मोहाली क्रिकेट स्टेडियम

यह क्रिकेट स्टेडियम काफी बड़ा है, इसके अंदर 26000 दर्शकों के बैठने की जगह है। इस स्टेडियम का उद्घाटन 1953 इस के अंदर किया गया था।


 यह स्टेडियम चंडीगढ़ Chandigarh के अंदर साहिब जादा अजीत सिंह नगर में है। इस स्टेडियम की यात्रा करना आपके लिए एक शानदार अनुभव होगा। 


यहां पर स्टेडियम के अंदर प्रवेश निशुल्क है। आप कभी भी स्टेडियम के अंदर आ सकते हैं।


खुशबू का बगीचा

यह बगीचा एक शानदार और खूबसूरत है। इस बगीचे के अंदर आपको चमेली, गुलाब, हार श्रृंगार, रात की रानी जैसे विभिन्न प्रजातियों के सुगंधित फूल के पौधे हैं। 


यह बगीचा पिकनिक मनाने के लिए बहुत ही शानदार स्थान है। विभिन्न सुगंधित फूलों वाला इस बगीचे के अंदर आकर आपको एक सुखद अनुभव और शांति का एहसास होगा।


रॉक गार्डन

यह एक ओपन एयर प्रदर्शनी का जो है, जिसे रोक गार्डन कहा जाता है। यह 40 एकड़ भूमि के अंदर बना हुआ है।


 इस गार्डन के अंदर आपको औद्योगिक तथा सिटी के कचरा से बनाई 5000 मूर्तियां मौजूद है।


रॉक गार्डन का निर्माण नेकचंद ने करवाया था, सन 1947 के अंदर। यह चंडीगढ़ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।


 इस गार्डन के अंदर अलग-अलग भागों के अंदर मूर्तियों का संग्रह स्थान है, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।


अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय

अगर आप फैमिली के साथ घूमने जा रहे हैं, तो इस गुड़िया संग्रहालय के अंदर आप अवश्य जाए। क्योंकि यहां गुड़ियों का संग्रहालय हैं।


 इस स्थान पर 25 से भी ज्यादा देशों की विभिन्न प्रकार की गुड़िया और कठपुतलियां को रखी गयी है। यह प्रदर्शनी बहुत ही शानदार लगती हैं। 


इस संग्रहालय को 1985 ईस्वी में बनाया गया था, यहां पर एक टॉय ट्रेन भी है।


एक्वा विलेज

ठंडे पानी के अंदर वाटर राइजिंग का मजा लेना है, तो यह बहुत ही अच्छा स्थल है। चंडीगढ़ से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


 यह सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही खुला रहता है।


ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन

यह गार्डन गुलाब के फूलों का स्पेशल गार्डन है। यहां पर 825 टाइप से ज्यादा के गुलाब के फूलों के पौधे मिलेंगे।


 इस गार्डन के अंदर आने के बाद दिल बड़ा खुश हो जाता है, चारों तरफ बड़ी क्यारियां रंग-बिरंगे फूलों की। इस गार्डन के आने पर आपको ₹50 टिकट लगता है। 


तथा यह गार्डन सुबह 6:00 बजे खुलता है तथा रात 10:00 बजे बंद होता है। 


सुखना झील

सुखना झील चंडीगढ़ Chandigarh का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। चिलचिलाती सूर्य की किरनो के अंदर यहां पर पानी एक अलग ही खूबसूरत दिखता है।


 इस झील के अंदर आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। तथा यहां पर तैरती हुई बतखे भी दिखाई देती है, जो बहुत ही सुंदर लगती हैं।


 यह झील 3 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां पर विभिन्न फोटोग्राफर उस मूवमेंट को कैप्चर करने के लिए आते हैं।


टेरेस्ड गार्डन

टेरेस्ट गार्डन की स्थापना 1979 में की गई थी, यह बहुत ही खूबसूरत गार्डन है। यह गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के अंदर स्थित है और यह बहुत बड़ा गार्डन है। 


लगभग 10 एकड़ भूमि के अंदर यह गार्डन फैला हुआ है। इस गार्डन के अंदर आपको विभिन्न प्रजातियों के फूलों की प्रजातियां देखने को मिलेगी। 


शानदार वातावरण के अंदर खुली एवं साफ हवा के अंदर आकर आपको एक अलग ही सुखद अनुभव प्राप्त होगा। 


पिंजौर गार्डन

यह गार्डन बहुत ही सुंदर है। इस गार्डन की शैली आपको मुगल एवं राजस्थानी दोनों की मिक्स शैली मिलेगी। पटियाला के महाराजा यादविंदर सिंह ने इसका पुनर्निर्माण करवाया था। 


थंडर जोन

चंडीगढ़ से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक वाटर पार्क है। जहां पर आप मौज मस्ती करने का भरपूर आनंद ले सकते हैं।


 गर्मियों के मौसम में इस वाटर पार्क के अंदर आप अवश्य आए और मौज मस्ती का लुफ्त ले।


सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी

इस संग्रहालय को 1947 के बाद बनाया गया है, और इस संग्रहालय के अंदर जितनी भी वस्तुएं हैं। वह केंद्रीय संग्रहालय से लाकर रखी गई है।


भारतीय इतिहास और पारंपरिक चीजों को देखना चाहते हैं, तो इस संग्रहालय का टूर अवश्य करें।


शांतिकुंज

रोज गार्डन के सामने एक शानदार बगीचा है। यहां पर एक लाइन में विभिन्न प्रकार के पौधे लगे हुए हैं।


 बिल्कुल शांत वातावरण होता है और स्वस्थ हवा होती है। बहुत सुखद का अनुभव होता है, इस पार्क के अंदर आने के बाद।


ले कॉर्बूसियर सेंटर

फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर को समर्पित बनाया गया एक विरासत स्थल है। यह स्थल चंडीगढ़ के 19b सेक्टर में स्थित है। 


फ्रांसीसी वास्तुकार के स्टडी, लेखन एवं रिसर्च यहां पर मौजूद है। तथा विभिन्न तस्वीरों से इसके अंदर सजाया गया है।


छतबीर चिड़ियाघर

अपने परिवार के साथ इस चिड़ियाघर की सैर जरूर करें। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी देखने को मिलेंगे।


 विशेष तौर से पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां यहां पर देखने को मिलेगी। इस चिड़िया घर के अंदर विभिन्न प्रकार के पशु पक्षियों की लगभग 80 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। 


फन सिटी वॉटरपार्क

यह एक वाटर पार्क है। यहां पर आप वाटर पार्क की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में राहत दिलाने का प्रमुख स्थल है। 


चंडीगढ़ में प्रसिद्ध बाजार (Famous Market in Chandigarh)

  1. शास्त्री मार्केट, सेक्टर 22
  2. रेहरी मार्केट (सेक्टर 15)
  3. शास्त्री मार्केट (सेक्टर 22)
  4. कृष्णा मार्केट (सेक्टर 41)
  5. पटेल मार्केट (सेक्टर 15)
  6. सेक्टर 17 मार्केट


चंडीगढ के आसपास घूमने के स्थान (Nearest Tourist Places in Chandigarh)

  • हॉप्स एन ग्रेन्स
  • गार्डन ऑफ़ साइलेंस
  • गांधी संग्रहालय
  • खुले हाथ का स्मारक
  • संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • मोहाली क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़
  • खुशबू का बगीचा
  • पोर्ट्रेट्स की राष्ट्रीय गैलरी
  • फन सिटी


चंडीगढ़ की प्रसिद्ध बाजार

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में स्थित बाजार बहुत ही प्रसिद्ध बाजार है। इस स्थान पर आपको दुनिया भर का विभिन्न प्रकार का सामान, एक ही बाजार में मिल जाएगा। 


इस बाजार के अंदर आपके बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक तथा छोटे ब्रांड से लेकर बड़े ब्रांड के विभिन्न प्रकार की सामान मिल जाएंगे।


 जैसे जूते, कपड़े, इलेक्ट्रिक वगैरह। जो भी सामान चाहिए वह हर प्रकार का सस्ते से लेकर महंगे ब्रांडेड भी मिल जाएंगे। 


चंडीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन

चंडीगढ़ के लोकल व्यंजन बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। यहां पर आपको पंजाब एवं हरियाणा दोनों की मेलजोल वाले व्यंजन मिलेंगे। 


पराठा

पराठा यहां का बहुत ही प्रसिद्ध है। यह पराठा मूली का, मटर का, गाजर का, आलू का विभिन्न प्रकार का होता है। इसे दही के साथ खाया जाता है।


 यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट एवं लज्जित होता है।


दाल मखनी

यह पंजाब का प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे बनाने के लिए दाल एवं मक्खन क्रीम का उपयोग लिया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है तथा पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है।


सरसों का साग

पंजाब की प्रसिद्ध शान है सरसों का साग एवं मक्के की रोटी। सरसों का साग बहुत ही स्वादिष्ट बनाया जाता है। 


तथा उसे मक्के की रोटी के साथ खाया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।


लस्सी

पंजाब की लस्सी एक बहुत ही शानदार होती है। इसका स्वाद बहुत ही अलग अंदाज का होता है।


 गर्मियों के मौसम में शीतलता प्रदान करने के लिए लस्सी पी जाती है और इसके अंदर मलाई डाली हुई होती है। 


छोला भटूरा

छोला भटूरा व्यंजन, पंजाबी व्यंजन ही है। फिर यह पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया। मैदे की कसूरी टाइप भटूरा होता है। 


और मटर के अंदर मसाले डालकर विभिन्न तरीके से तीखा तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।


दाल तड़का

दाल के अंदर विभिन्न मसाले का तड़का लगाकर तैयार किया जाता है। फिर इसे रोटी या चावल के साथ खाया जाता है, जो बहुत ही शानदार होती है।


चाट

चंडीगढ़ के अंदर विभिन्न प्रकार की चाट मिलती है तीखी, मीठी, चटपटी। यहां पर आप भेलपुरी, पानी पुरी, रगड़ा पुरी, आलू टिक्की, पापड़ी चाट आदि विभिन्न प्रकार की चाट मिलती है। 


दक्षिणी भारत के प्रसिद्ध व्यंजन भी आपको चंडीगढ़ के अंदर खाने के लिए मिल जाएंगे। 


चंडीगढ़ की यात्रा का सही समय (Right Time to Visit Chandigarh)

चंडीगढ़ पहाड़ियों की तलहटी में बसा हुआ शानदार शहर है। इसीलिए यहां पर मौसम पूरे साल एक जैसा ही रहता है। यात्रियों के लिए अनुकूल मौसम रहता है। 

अगस्त महीने से लेकर नवंबर के महीने तक यहां पर ना सर्दी होती है, और ना ही गर्मी होती है। इस समय आप यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। 


चंडीगढ़ की यात्रा कैसे करें (How to Travel to Chandigarh)

रेल मार्ग द्वारा चंडीगढ़ की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बहुत ही सुलभ होगा। चंडीगढ़ के अंदर ही रेलवे स्टेशन है। 


भारत के विभिन्न शहरों से चंडीगढ़ के लिए डायरेक्ट ट्रेन आपको मिल जाएगी।


हवाई मार्ग चंडीगढ़ से 10 किलोमीटर की दूरी पर हवाई अड्डा स्थित है। जहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों से फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है।


सड़क मार्ग चंडीगढ़ के अंदर आपको भारत के विभिन्न शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी।


 यहां पर आपको सार्वजनिक साधन भी मिल जाएंगे तथा निजी वाहनों की भी सुविधा है। अगर आपका खुद का वाहन है, वह भी आप लेकर आ सकते हैं।


चंडीगढ़ में ठहरने की व्यवस्था

चंडीगढ़ एक प्रमुख बड़ा पर्यटन स्थल है। इसीलिए यहां पर आपको विभिन्न प्रकार की होटलें ठहरने के लिए मिल जाएगी। 


सस्ते कीमत के रूम से लेकर लग्जरी रूम भी मिल जाएगी। आप ऑनलाइन होटल की रूम बुकिंग कर सकते हैं।


निष्कर्ष

इस लेख के अंदर हमने चंडीगढ़ में घूमने के स्थान Chandigarh Me Ghumne ke sthan तथा प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी प्रदान की है। 


यह जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपके पास कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !