अजमेर में घूमने के स्थान, और जाने का समय | Ajmer Popular Tourist Places in Hindi

 Govind Soni
0

 

अजमेर अपनी प्राकृतिक सुंदरता एवं ऐतिहासिक भूमि होने के कारण, पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। अजमेर शहर अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ।


 प्राकृतिक रूप से हरा भरा एवं विशाल झीलें आदि की वजह से बहुत ही प्रसिद्ध है। 

अजमेर के अंदर एवं इसके आसपास बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं, जिसकी वजह से यहां लोग बहुत आते हैं। 

अजमेर में घूमने के स्थान, और जाने का समय | Ajmer Popular Tourist Places in Hindi


आज की इस लेख के अंदर हम आपको अजमेर के पर्यटन स्थल, यहां का खानपान, संस्कृति, ठहरने की व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत रूप से आपको जानकारी प्रदान करेंगे। 


अजमेर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

पौराणिक काल में अजमेर का नाम अजय मेहरु था। 

अजमेर शहर की स्थापना सातवीं शताब्दी के अंदर अजय पाल सिंह राजा द्वारा की गई। 


12वीं शताब्दी में यहां पर चौहान वंश के शासकों ने तारागढ़ किले का निर्माण करवाया। 


पृथ्वीराज चौहान के हारने के बाद यहा मुगलों का शासन स्थापित हो गया। 


अजमेर के प्रसिद्द पर्यटन स्थल (Ajmer Popular Tourist Places in Hindi)

पृथ्वीराज स्मारक

अजमेर के तारागढ़ रोड पर पृथ्वीराज स्मारक स्थित है। यह भारत के राजा पृथ्वीराज चौहान की याद में बनाया गया है। 


इस स्मारक पर पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति है जो घोड़े पर सवार है। यह काले संगमरमर के पत्थर से बनाई गई है। 


फोर्ट मसूदा

फोर्ट मसूदा किला अजमेर से 54 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले का निर्माण 1595 ई के आसपास किया हुआ है।


 यह किला शानदार वास्तुकला का उदाहरण भी है।


सरकारी संग्रहालय

सरकारी संग्रहालय के अंदर आपको प्राचीनतम चीज संग्रह की हुई दिखाई जाती हैं। 


इस संग्रहालय के अंदर हथियार, कला, पुरातात्विक चीज बहुत सारी देखने को मिलती है। 


प्राचीन काल की देवी देवताओं की मूर्तियां, मध्यकालीन युद्ध के समय किए गए उपयोग में लिए हथियार। इस संग्रहालय की स्थापना सन 1908 ईस्वी में की गई थी।


आना सागर झील

अन्ना सागर झील कृत्रिम झील है। जिसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के पिताजी आना जी राजा ने करवाया था। इसीलिए इसका नाम अन्ना सागर पड़ा।


 इस झील के आसपास समय-समय पर राजाओं एवं बादशाहों ने बगीचे एवं इसकी आकर्षण हेतु कई सारे काम करवाए। यह बहुत ही खूबसूरत झील है। 


साईं बाबा मंदिर

साइ बाबा का मंदिर का निर्माण 1999 ईस्वी में करवाया गया था। यह मंदिर 5 बीघा क्षेत्र के अंदर फैला हुआ है।


 यह मंदिर संपूर्ण रूप से संगमरमर का बनाया हुआ है और इसकी वास्तुकला बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर है, जो आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। 


तारागढ़ किला

तारागढ़ किला अरावली की चोटी पर बना हुआ है। इस किले का निर्माण 1354 ईस्वी में करवाया गया था।


 यह किला अपनी विशिष्ट वास्तुकला शैली के कारण देश ही नहीं विदेश में भी काफी प्रसिद्ध है। इस किले के अंदर तीन द्वार भी है प्रवेश करने के लिए। 


सोनीजी की नसियां

यह एक दिगंबर जैन मंदिर है, जो पृथ्वीराज मार्ग पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 19वीं शताब्दी में किया गया था। 


इसकी वास्तुकला बहुत ही आकर्षक एवं विशिष्ट हैं। इस मंदिर के अंदर सोने की तख्ती पर जैन धर्म से जुड़ी हुई कई सारी आस्था एवं आकृतियां उतारी गई है।


 इस मंदिर को देखने के लिए जैन धर्म के अनुयायियों के अलावा दूसरे धर्म के लोग भी दूर-दूर से आते हैं, यह बहुत ही आकर्षक मंदिर है। 


नारेली जैन मंदिर

नरौली का जैन मंदिर भी दिगंबर समुदाय से जुड़ा हुआ है। यह जैन मंदिर अजमेर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


 इस मंदिर के अंदर जैन धर्म के दिगंबर की कई सारी मूर्तियां है। गुरु आदि नाथ जी की विशाल मूर्ति 22 फीट की स्थापित है।


 यह मंदिर संगमरमर से बना हुआ है और इसकी वास्तु कला बहुत ही सुंदर है, इसके चारों ओर बागीचा है। 


अकबर पैलेस एंड म्यूजियम

इस महल का निर्माण अकबर ने 1570 ईस्वी में अपने सैनिकों के रहने के लिए करवाया था। 


1908 ई के अंदर इस महल को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। आज भी इस संग्रहालय के अंदर मुगलकालीन कई सारे हथियार रखे हुए हैं।


 इस संग्रहालय के अंदर राजपूत एवं मुगल शैली की विभिन्न आकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। 


पुष्कर 

पुष्कर हिंदुओं का प्रमुख पवित्र स्थल है। यह अजमेर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर ब्रह्मा जी का मंदिर स्थित है। 


और पुष्कर के अंदर कार्तिक पूर्णिमा को मेले का भी आयोजन किया जाता है। इस मेले के अंदर देश एवं विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 


अजमेर में खाने के प्रसिद्ध व्यंजन

अजमेर राजस्थान के अंदर होने के कारण आपके यहां पर राजस्थानी खाने की भरमार मिलेगी।


 अजमेर के अंदर आपको दाल बाटी सुरमा तथा बाजरे की खिचड़ी, गट्टे की सब्जी, रायता आदि कई प्रकार की व्यंजन मिलेंगे। 


इसके अलावा आपके यहां पर पूरे भारत में मिलने वाले स्ट्रीट फूड हर जगह दिखाई देते हैं। 


अजमेर के अंदर आपको मांसाहारी व्यंजन के भी रेस्टोरेंट काफी सारे मिल जाएंगे।


अजमेर के अंदर घूमने जाने का उपयुक्त समय

अजमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर साल भर पर्यटक लोग आते रहते हैं।


अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने तक यहां पर तापमान काफी कम रहता है। इस महीने में आप घूमने के लिए आ सकते हैं। 


वैसे आप गर्मी के मौसम भी आ सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान 40 से 48 डिग्री तक पहुंच जाता है।


सर्दियों के मौसम में अजमेर के अंदर काफी अच्छी ठंड भी पड़ती है। 


अजमेर के अंदर ठहरने की व्यवस्था

अजमेर के अंदर आपको कहीं सारे होटल मिलेंगे, जहां पर आप ठहर सकते हैं। यहां पर आपको एसी एवं नॉन एसी दोनों टाइप के रूम की सुविधा उपलब्ध होगी।


 इन होटल के अंदर आप ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकते हैं। 


अजमेर की यात्रा कैसे करें

हवाई मार्ग द्वारा अजमेर की यात्रा करना चाहते हैं, तो अजमेर का नजदीक हवाई अड्डा जयपुर है, जो अजमेर से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


जयपुर से अजमेर आने के लिए आपको रेल एवं सड़क मार्ग द्वारा कई सारी सुविधाएं उपलब्ध है।


रेल मार्ग द्वारा अगर आप अजमेर आना चाहते हैं, तो अजमेर के अंदर ही रेलवे स्टेशन है। यह बहुत बड़ा जंक्शन भी है। देश के प्रत्येक कोने से यहां पर आपको ट्रेन की डायरेक्ट सुविधा मिल जाएगी।


सड़क मार्ग द्वारा अजमेर आना चाहते हैं, तो आपको अजमेर के लिए देश के बड़े शहरों से डायरेक्ट बस की सुविधा मिल जाएगी। 


यहां पर सार्वजनिक वाहन द्वारा भी आ सकते हैं, निजी वाहनों से भी आ सकते हैं। और खुद का वाहन लेकर भी आप आ सकते हैं।


अजमेर के अंदर घूमने के लिए आपको वाहन भी किराए पर मिल जाते हैं। रेलवे स्टेशन के आसपास कहीं सारे ऐसे एजेंट है, जो वाहन किराए पर देते हैं। 


यहां पर आप टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक वाहन किराए पर ले सकते हैं, इनका किराया प्रतिदिन के हिसाब से होता है। 


निष्कर्ष

आज के इस लेख के अंदर हमने आपको अजमेर के अंदर घूमने लायक पर्यटन स्थलों के बारे में बताया है, यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ओर कोई सुझाव हो तो भी हमें कमेंट अवश्य करें।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !